₹1 शगुन लेकर यूपी में मेजर ने कैप्टन दुल्हन संग लिए फेरे, पेश की सादगी की मिसाल

सहारनपुर (यूपी) में सेना में मेजर के पद पर तैनात मधुर चौधरी की शादी चर्चा का विषय बनी हुई है। दरअसल, दूल्हे ने सिर्फ ₹1 व एक नारियल लेकर सेना में कैप्टन के पद पर तैनात ज्योति से विवाह किया है। सेना से रिटायर्ड दूल्हे के पिता ओमपाल सिंह ने कहा कि उनके लिए बहू ही सबसे बड़ा दहेज है।