'1 साल तक न खरीदें सोना', पीएम मोदी की अपील के बाद गिरा सोने का भाव
अमेरिका-ईरान के तनाव के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भारतीयों से सोने की खपत कम करने की अपील के बाद सोमवार को सोने की कीमतों में मामूली गिरावट देखने को मिली। MCX पर सोने का वायदा भाव 0.35% गिरकर ₹1,51,989/10 ग्राम पर आ गया। वहीं, हाज़िर बाज़ार में 24 कैरेट सोना दिल्ली में ₹1,51,950/10 ग्राम पर बिक रहा है।