₹10, ₹20 व ₹50 के नोटों की कमी है, सुना है RBI ने इनकी छपाई बंद कर दी: वित्त मंत्री से सांसद

कांग्रेस सांसद मणिकम टैगोर ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को खत लिखकर कहा है कि बाज़ार में ₹10, ₹20 व ₹50 के नोटों की भारी कमी है जिससे ग्रामीण क्षेत्रों और शहरी गरीबों को परेशानी हो रही है। उन्होंने लिखा, "रिपोर्ट्स हैं कि यूपीआई और कैशलेस लेनदेन को बढ़ावा देने के लिए आरबीआई ने इनकी छपाई बंद कर दी है।"