₹10 का डिविडेंड देगी टेबलवेयर बनाने वाली कंपनी La Opala Rg
टेबलवेयर (प्लेट, कटोरा व गिलास आदि) बनाने वाली कंपनी ला ओपाला आरजी अपने शेयरधारकों को वित्त वर्ष 2024 के लिए ₹10 का डिविडेंड देगी जिसमें ₹5 का स्पेशल डिविडेंड भी शामिल है। कंपनी के बोर्ड ने मई 2024 में डिविडेंड के प्रस्ताव को मंज़ूरी दी थी। डिविडेंड के लिए रिकॉर्ड डेट 23 सितंबर तय की गई है।