₹10 के थैले के लिए 3 साल तक लड़ा केस, अब 'रेड टेप' को देने पड़े 800 गुना पैसे
रोहतक (हरियाणा) में कैरी बैग के ₹10 लेने को लेकर एक शख्स ने 3 साल तक लंबी लड़ाई लड़ी जिसके बाद उपभोक्ता फोरम ने उसके पक्ष में फैसला सुनाया है। उपभोक्ता फोरम ने फुटवियर कंपनी 'रेड टेप' को ग्राहक से वसूले गए ₹10 लौटाने के साथ-साथ 30 दिनों में ₹8,000 (मुआवज़ा और मुकदमे का खर्च) देने का आदेश दिया है।