ब्लिंकिट जैसे क्विक कॉमर्स फर्म्स ने सरकारी हस्तक्षेप के बाद '10-मिनट डिलीवरी' वाला दावा हटा दिया है। एनडीटीवी के मुताबिक, इसका डिलीवरी पर असर पड़ने की संभावना नहीं है क्योंकि असल बदलाव संभवतः एग्रीगेटर्स की ब्रैंडिंग और मार्केटिंग लैंग्वेज तक सीमित रहेगा। बकौल एनडीटीवी, जब तक ज़मीनी हालात में कोई बदलाव नहीं होता डिलीवरी सामान्य रूप से जारी रहेंगी।