सेंसेक्स में आया 1695 अंकों का उछाल, निवेशकों की पूंजी ₹10 लाख करोड़ बढ़ी
बीएसई पर सेंसेक्स शुक्रवार को 1695 अंकों के उछाल के साथ 75,527.95 और निफ्टी 50 भी 461.30 अंक की बढ़त के साथ 23,622.90 पर बंद हुआ। निवेशकों की पूंजी में आज ₹10,22,582.552 करोड़ की वृद्धि हुई। दरअसल, गुरुवार को बीएसई पर लिस्टेड सभी शेयरों का कुल मार्केट कैप ₹4,51,83,025.178 करोड़ था जो शुक्रवार को उछलकर ₹4,62,05,607.73 करोड़ पर पहुंच गया।