ब्लूमबर्ग बिलियनेयर के इंडेक्स में मुकेश अंबानी व गौतम अदाणी $100 बिलियन नेटवर्थ क्लब से बाहर हो गए हैं। भारत के सबसे अमीर व्यक्ति मुकेश अंबानी की संपत्ति $96.7 बिलियन व देश के दूसरे सबसे अमीर व्यक्ति अदाणी की संपत्ति $82.1 बिलियन रह गई है। एलन मस्क $455 बिलियन की संपत्ति संग दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति बने हुए हैं।