₹1000 बढ़कर ₹1,31,800/10 ग्राम हुए सोने के दाम, चांदी की कीमत घटी

अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार, दिल्ली में बुधवार को 99.9% शुद्धता वाले सोने के दाम ₹1,000 बढ़कर पहली बार ₹1,31,800/10 ग्राम पर पहुंच गए। 99.5% शुद्धता वाले सोने के दाम भी ₹1000 बढ़कर ₹1,31,200/10 ग्राम पर पहुंच गए। वहीं, चांदी के दाम ₹3000 घटकर ₹1,82,000/किलोग्राम (सभी टैक्स सहित) हो गए। मंगलवार को चांदी के दाम ₹6000 चढ़े थे।