$10000 थी 'दुनिया के सबसे महंगे' टी बैग की कीमत, 2.56 कैरेट के जड़े थे 280 हीरे
ब्रिटिश कंपनी पीजी टिप्स की 75वीं वर्षगांठ मनाने के लिए 'दुनिया का सबसे महंगा' एक टी-बैग बनाया गया था। इस टी बैग में 2.56 कैरेट के 280 हीरे जड़े हुए थे और इसके अंदर चाय की पत्ती भी थी। इस सफेद रंग के छोटे से बैग में सोने की सफेद चेन लगी थी जिस पर 80 हीरे लगे थे।