₹1064 पर पहुंचे रामकृष्ण फोर्जिंग्स के शेयर, 5 वर्षों में 1875% तक चढ़े शेयर
ऑटो कंपोनेंट्स व इक्विपमेंट इंडस्ट्री से जुड़ी कंपनी रामकृष्ण फोर्जिंग्स के शेयर मंगलवार को 3% की तेज़ी के साथ ₹1064 पर पहुंच गए और कंपनी के शेयरों ने 52 हफ्ते का नया हाई बनाया। ब्रोकरेज हाउस यूबीएस के मुताबिक, कंपनी के शेयर ₹1,500 तक जा सकते हैं। बीते 5 वर्षों में कंपनी के शेयरों में 1875% का उछाल आया है।