₹12 करोड़ लगाए, अब हुए ₹700 करोड़; स्काईरूट के निवेशक मुकेश बंसल को हुआ 60 गुना लाभ
मिंत्रा और कल्ट.फिट के सह-संस्थापक मुकेश बंसल की स्पेसटेक स्टार्टअप स्काईरूट एयरोस्पेस में लगाई गई शुरुआती रकम ने 60 गुना से अधिक मुनाफा दिया है। रिपोर्ट के अनुसार, उन्होंने करीब ₹12 करोड़ का निवेश किया था, जिसकी हिस्सेदारी अब ₹600 करोड़ से अधिक की हो गई है। आंशिक हिस्सेदारी बेचकर वह ₹100 करोड़ से ज्यादा भी कमा चुके हैं।