नई कर व्यवस्था में ₹12 लाख/वर्ष (स्टैंडर्ड डिडक्शन सहित ₹12.75 लाख/वर्ष) तक कमाने वालों को कोई टैक्स नहीं देना होगा। नए टैक्स स्लैब में ₹4 लाख/वर्ष तक की आय पर 0, ₹4-8 लाख पर 5%, ₹8-12 लाख पर 10%, ₹12-16 लाख पर 15%, ₹16-20 लाख पर 20%, ₹20-24 लाख पर 25% और ₹24 लाख/वर्ष से अधिक पर 30% टैक्स लगेगा।