₹12 से ₹15,000 करोड़ तक, स्टाफ को कार-घर देने वाले 'डायमंड किंग' ने सुनाई संघर्ष की कहानी
₹15,000 करोड़ के मालिक 'डायमंड किंग' सावजी ढोलकिया ने कहा है कि जब वह 12 वर्षीय थे तब सिर्फ ₹12 लेकर सूरत आए थे। कर्मचारियों को कारें और मकान गिफ्ट करने वाले ढोलकिया ने कहा कि उन्होंने डायमंड पॉलिश कर्मचारी के तौर पर ₹179/माह कमाते हुए काम शुरू किया था। उन्होंने कहा, "मैं 3-4 महीनों में ₹1,500 कमाने लगा था।"