अरुणाचल प्रदेश के पश्चिम सियांग ज़िले के डोपे पाडू ने ₹12,000/माह की नौकरी छोड़कर डेयरी फार्म शुरू किया और आज वह ₹3 लाख/माह कमाते हैं। उन्होंने कहा, "नौकरी में जीवन सुरक्षित नहीं था...महीने के अंत में ₹1,000 भी नहीं बच पाता था।" उनके पास हरियाणा, राजस्थान और अन्य राज्यों से मंगाई गईं विभिन्न नस्लों की 30 गायें हैं।