₹129 का यह शेयर हुआ ₹84 पर लिस्ट, पहले ही दिन आईपीओ निवेशकों को लगा झटका

ट्रांसपोर्टेशन सर्विसेज़ मुहैया कराने वाली ग्लोटिस के शेयर मंगलवार को बीएसई पर ₹88.00 और एनएसई पर ₹84.00 पर लिस्ट हुए यानी कि निवेशकों को कोई लिस्टिंग गेन नहीं मिला बल्कि उनकी पूंजी करीब 34% घट गई। वहीं, लिस्टिंग के बाद यह उछलकर BSE पर ₹89.35 पर पहुंचा। गौरतलब है, आईपीओ के तहत ₹129 के भाव पर शेयर जारी हुए हैं।