'13 नवंबर 2026 को खत्म होगी दुनिया', वैज्ञानिक ने 1960 में कयामत के लिए क्यों चुनी थी यह तारीख?

विज्ञानी हेंज वॉन फोर्स्टर ने 1960 में शोधपत्र में 13 नवंबर 2026 को 'कयामत का दिन' बताया था। उन्होंने 400BC-1958 तक के जनसंख्या आंकड़ों के आधार पर गणितीय समीकरण बनाया था। इसके मुताबिक, आबादी बढ़ने की रफ्तार जारी रहने पर वह अनंत के करीब पहुंच जाती। हालांकि, 1990 के दशक में जन्म-दर घटने से उनकी भविष्यवाणी गलत साबित होने लगी।