₹13500 करोड़ का एमओयू करने वाला निकला ठग; यूपी में 750 डेटा सेंटर खोलने का लिया था जिम्मा

उत्तर प्रदेश सरकार के साथ प्रदेश में 750 डेटा सेंटर खोलने को लेकर ₹13,500 करोड़ का एमओयू करने वाला व्यूनाउ का सीईओ सुखविंदर सिंह खरोर ठग निकला है। ₹3,558 करोड़ निवेशकों से उठा चुके सिंह को पत्नी के साथ दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया गया है। यह एमओयू तत्कालीन मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र की मौजूदगी में हुआ था।