अलीगढ़ (उत्तर प्रदेश) में आयकर विभाग ने एसबीआई में कार्यरत करन कुमार वाल्मीकि नामक एक सफाईकर्मी को ₹33.88 करोड़ का नोटिस भेजा है। नोटिस के अनुसार, करन के पैन कार्ड पर 2019-20 में ₹33.88 करोड़ से अधिक का कारोबार किया गया है। करन के पास अपना घर भी नहीं है और उन्हें हर महीने ₹14,200 वेतन मिलता है।