'14 साल की थी तब...', माता-पिता द्वारा ही सेक्स ट्रेड में धकेली गई युवती ने किए नए खुलासे
रतलाम (एमपी) में माता-पिता द्वारा ही सेक्स ट्रेड में धकेली गई युवती ने 'आजतक' से कहा है, "जब 14-साल की थी तब एक दिन एक अनजान शख्स मेरे कमरे में दाखिल हुआ था।" युवती ने कहा, "उस दिन के बाद जो हुआ, वह बताने लायक नहीं है। आज भी सोचती हूं तो बदन ही नहीं, रूह तक सिहर उठती है।"