₹145 का GMP देख इस आईपीओ पर टूटे निवेशक, अब तक 23 गुना हुआ सब्सक्राइब
मिनरल प्रोसेसिंग कंपनी मिडवेस्ट लिमिटेड के ₹451 करोड़ के आईपीओ को अब तक करीब 23 गुना सब्सक्रिप्शन मिला है। कंपनी को 29.67 लाख शेयरों के बदले 7.06 करोड़ शेयरों की बोलियां मिलीं। ग्रे मार्केट में कंपनी का आईपीओ ₹145 के प्रीमियम पर कारोबार कर रहा है यानी ₹1210/शेयर की संभावित लिस्टिंग पर निवेशकों को 13.62% का फायदा हो सकता है।