₹15 करोड़ की किताब का हुआ अनावरण, नहीं पलटने दिए गए पन्ने
पटना पुस्तक मेले में 'मैं' नामक किताब का अनावरण हुआ जिसे लेखक रत्नेश्वर सिंह ने लिखा है। ₹15 करोड़ कीमत में बेची जा रही यह किताब 408 पन्ने की है व इसमें 43 चैप्टर हैं। जीवन दर्शन पर आधारित पुस्तक के अनावरण के समय किसी को इसके पन्ने पलटने की अनुमति नहीं दी गई सिर्फ झलक दिखाई गई।