inshorts

₹15 करोड़ का सालाना कारोबार छोड़ पति-पत्नी और दो बेटियों ने चुनी संन्यास की राह

राजस्थान के उदयपुर में ₹15 करोड़ का सालाना कारोबार करने वाले एक परिवार ने वैराग्य का मार्ग चुन लिया है। जसवंतगढ़ निवासी दिलीप भाई भोगर (47), उनकी पत्नी ज्योति बेन (45) और बेटियां छवि (22) व चार्वी (14) व्यापार और सुख-सुविधाएं छोड़कर जैन संत बनेंगे। पूरे परिवार की दीक्षा 8 फरवरी 2027 को गुजरात के सूरत स्थित पाल में होगी।