देवरिया (यूपी) के एक होटल में छापेमारी कर पुलिस ने 4 जोड़ों को आपत्तिजनक हालत में पकड़ा है। स्थानीय लोगों के अनुसार, होटल में जोड़ो को ₹1500/घंटे के हिसाब से कमरा दिया जाता था। पुलिस ने होटल में देह व्यापार कराए जाने की सूचना मिलने पर कार्रवाई की जिससे खलबली मच गई। पुलिस ने होटल मैनेजर को गिरफ्तार किया है।