₹155 का यह शेयर हुआ ₹294 पर लिस्ट, पहले ही दिन IPO निवेशकों को हुआ तगड़ा मुनाफा
ईआरपी प्लैटफॉर्म मुहैया कराने वाली इनफिनिटी इंफोवे का आईपीओ बुधवार को बीएसई के एसएमई प्लैटफॉर्म पर 90% प्रीमियम के साथ ₹294.50 पर लिस्ट हुआ जबकि इसका इशू प्राइस ₹155 प्रति शेयर था। लिस्टिंग के बाद कंपनी के शेयर और उछलकर ₹309.20 के अपर सर्किट पर पहुंच गए यानी कि आईपीओ निवेशक अब 99.48% मुनाफे में हैं।