inshorts

₹165 का यह शेयर 14% प्रीमियम पर हुआ लिस्ट, निवेशकों को मिला शानदार मुनाफा

ज्वेलरी सेक्टर की कंपनी 'श्रीनगर हाउस ऑफ मंगलसूत्र' की बुधवार को 14.24% प्रीमियम के साथ लिस्टिंग हुई। यह शेयर BSE पर ₹187.70 और NSE पर ₹188.50 पर लिस्ट हुआ जबकि इसका आईपीओ प्राइस ₹165 था। श्रीनगर हाउस ऑफ मंगलसूत्र ने कुल ₹401 करोड़ का आईपीओ लॉन्च किया था और यह आईपीओ पूरी तरह से नए शेयरों का था।