₹165 करोड़ के मुनाफे से ₹196 करोड़ के घाटे में आई तेजस नेटवर्क्स, जानें क्यों हुआ इतना बड़ा लॉस

घरेलू टेलीकॉम गियर निर्माता तेजस नेटवर्क्स वित्त वर्ष 2025-26 की तीसरी तिमाही (अक्टूबर-दिसंबर 2025) में सालाना आधार पर ₹165.67 करोड़ के मुनाफे से ₹196.55 करोड़ के घाटे में आ गई। दरअसल, इस घाटे की बड़ी वजह BSNL से ऑर्डर में देरी, खासकर ₹1,526 करोड़ के 18,000 साइट्स वाले पर्चेज ऑर्डर का अटकना और कमज़ोर बिक्री रही।