₹17 करोड़ के सोने-हीरे मिले, कैश का भी मिला ढेर; दिल्ली में ED की बड़ी कामयाबी

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने भगोड़े गैंगस्टर इंदरजीत सिंह यादव और उसके सिंडिकेट के खिलाफ कार्रवाई तेज़ कर दी है। दिल्ली में 30 दिसंबर 2025 से 1 जनवरी 2026 तक चली छापेमारी में ईडी ने ₹6.24 करोड़ कैश और ₹17.4 करोड़ के सोने-हीरे के आभूषण बरामद किए हैं। इसके अलावा ₹35 करोड़ की अचल संपत्तियों से जुड़े दस्तावेज़ भी ज़ब्त हुए।

Load More