मुकेश अंबानी की टेक्सटाइल क्षेत्र की प्रमुख कंपनी आलोक इंडस्ट्रीज़ लिमिटेड के शेयर बीते सोमवार को 2% से अधिक गिरकर ₹17.18 पर बंद हुए। वहीं, वित्त वर्ष 2025-26 की दूसरी तिमाही में कंपनी का कंसोलिडेटेड नेट लॉस ₹162.38 करोड़ रहा। हालांकि, कंपनी ने पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में दर्ज ₹262.10 करोड़ के नुकसान को इस बार कम किया।