सेबी ने निर्माण एग्री जेनेटिक्स पर आईपीओ फंड में भारी गड़बड़ी के आरोप में बड़ी कार्रवाई करते हुए बैन लगा दिया है। रिपोर्ट्स के अनुसार, कंपनी पर आईपीओ के ₹20.30 करोड़ में से ₹18.89 करोड़ (करीब 93%) फंड को गलत तरीके से ट्रांसफर करने का आरोप है। सेबी ने कंपनी को प्रस्तावित सभी कॉर्पोरेट ऐक्शंस रोकने का भी निर्देश दिया।