ब्रोकरेज फर्म सीएलएसए और आनंद राठी ने डिक्सन टेक्नोलॉजीज़ के लिए क्रमशः ₹19,000 और ₹18,775 का टारगेट प्राइस सेट किया है। कंपनी ने मार्च तिमाही के नतीजों का एलान किया जिसमें कंपनी का शुद्ध लाभ 465 करोड़ रहा जो सालाना आधार पर 379% बढ़ा। कंपनी हर शेयर पर ₹8 का डिविडेंड देगी जिससे योग्य निवेशकों को 400% का फायदा होगा।