₹2,000 महंगा होकर पहली बार ₹94,000 के पार हुआ सोना

सोने की कीमतें मंगलवार को पहली बार ₹94,000/10 ग्राम को पार कर अपने सर्वकालिक उच्चतम स्तर पर पहुंच गईं। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार, 99.9% शुद्धता वाले गोल्ड की कीमतें दिल्ली में ₹2,000 बढ़कर ₹94,150/10 ग्राम पर पहुंच गई हैं। वहीं, चांदी की कीमतों में ₹500 की गिरावट आई है और इसकी कीमत ₹1,02,500/किलोग्राम है।