₹2.43 लाख के इनाम के लिए भारतीय शख्स ने माथे पर गुदवाया '$boutywork' टैटू, वीडियो किया शेयर
एक भारतीय शख्स ने नए Pump Go प्लैटफॉर्म पर दिए गए एक टास्क को पूरा करने के लिए अपने माथे पर '$boutywork' टैटू बनवा लिया। इस टास्क के लिए $2,560 (करीब ₹2.43 लाख) का इनाम तय किया गया था। शख्स ने टैटू बनवाने का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया और इसे अपनी "अब तक की सबसे निजी एंट्री" बताया।