रेटिंग एजेंसी क्रिसिल ने चेतावनी दी है कि तेल कंपनियों के घाटे को देखते हुए पेट्रोल-डीज़ल के दाम में करीब ₹2.5/लीटर की अतिरिक्त बढ़ोतरी की ज़रूरत पड़ सकती है। 15 मई से अब तक पेट्रोल-डीज़ल की कीमतों में करीब ₹7.5/लीटर की बढ़ोतरी हो चुकी है। क्रिसिल के अनुसार, पेट्रोल-डीज़ल की महंगाई से खाने-पीने की चीज़ें भी महंगी हो सकती हैं।