₹2.55 लाख करोड़ पहुंचा रिलायंस इंडस्ट्रीज़ का रेवेन्यू, पिछली तिमाही के मुकाबले 33% गिरा मुनाफा

रिलायंस इंडस्ट्रीज़ ने वित्त वर्ष 2025-26 की जुलाई-सितंबर तिमाही में ₹2.55 लाख करोड़ का रेवेन्यू दर्ज किया है जो सालाना आधार पर 10% अधिक है। वहीं, कंपनी का प्रॉफिट सालाना आधार पर बढ़कर ₹18,165 करोड़ हो गया है जबकि तिमाही आधार पर यह 33% कम है। इन नतीजों के बाद रिलायंस इंडस्ट्रीज़ के शेयर फोकस में रह सकते हैं।