चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भारत-न्यूज़ीलैंड फाइनल मैच के सभी टिकट बिक गए हैं जो रविवार को दुबई में खेला जाएगा। जीओटीवी की रिपोर्ट के मुताबिक, टिकट के दाम जनरल एडमिशन के लिए ₹6,000 से लेकर एक्सक्लूसिव स्काई बॉक्स हॉस्पिटैलिटी के लिए ₹2.83 लाख तक रहे। बकौल रिपोर्ट, प्रीमियम और पवेलियन सेक्शन्स के टिकट ₹11,828–₹28,387 तक में बिके।