'2 अफसर मौत के ज़िम्मेदार, सज़ा दिलाए बिना बॉडी मत जलाना' लिखकर UP में डाककर्मी ने की खुदकुशी
मैनपुरी (यूपी) में डाक विभाग के 26-वर्षीय कर्मचारी ने 3-पन्नों का सुसाइड नोट लिखकर कथित तौर पर फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। उसने लिखा, "मेरी मौत के ज़िम्मेदार मेल ओवरसियर और डाक अधीक्षक हैं...उन्हें बिना सज़ा दिलवाए मेरी बॉडी मत जलाना।'' उसने लिखा, "मेरी नौकरी किसी को दिलाने की कोशिश मत करना...इसकी वजह से मैं यह कदम उठा रहा हूं।"