₹2 करोड़ के नोट और चांदी के 52 हाथियों से एमपी में किया गया मां लक्ष्मी का श्रृंगार
रतलाम (एमपी) स्थित प्रसिद्ध महालक्ष्मी मंदिर में दिवाली पर नोटों-आभूषणों से श्रृंगार की अनोखी परंपरा है। इस बार मंदिर में करीब ₹2 करोड़ के भारतीय नोट, 40 देशों की विदेशी करेंसी और चांदी के 52 हाथी सजावट का हिस्सा बने हैं। 5 दिनों तक भक्तों की धन-संपदा मंदिर में रखी जाती है जिसके बाद संपदा लौटा दी जाती है।