₹2 से कम के शेयर वाली रियल एस्टेट कंपनी ने एक के बदले 1 बोनस शेयर देने का किया एलान

रियल एस्टेट कंपनी केबीसी ग्लोबल ने शेयरधारकों को 1:1 के अनुपात में बोनस शेयर देने का एलान किया है जिसका मतलब है कि शेयरधारकों को एक के बदले 1 अतिरिक्त शेयर मुफ्त दिया जाएगा। हालांकि, कंपनी ने अभी रिकॉर्ड डेट का एलान नहीं किया है। ₹2 से कम कीमत वाले शेयर में इस घोषणा के बाद तेज़ी देखी गई है।