inshorts

₹2 से कम कीमत वाले इस पेनी स्टॉक ने 50 दिन में पैसा किया 3 गुना, 218% का दिया धांसू रिटर्न

Evexia Lifecare के शेयरों ने महज़ 50-दिन में निवेशकों का पैसा 3 गुना कर दिया है। ₹2 से कम कीमत वाले इस पेनी स्टॉक ने इस दौरान 218% का रिटर्न दिया है। शुक्रवार को शेयर 4.7% चढ़कर ₹1.56 पर पहुंच गया। हालांकि, लॉन्ग-टर्म में यह स्टॉक अब भी दबाव में है और पिछले 1-साल में करीब 38% टूट चुका है।