गुजरात के वडोदरा में कथित तौर पर गोलगप्पे कम मिलने पर एक महिला बीच सड़क पर बैठकर रोने लगी जिसका वीडियो वायरल हो रहा है। रिपोर्ट्स के अनुसार, महिला ने दावा किया कि दुकानदार ने उसे ₹20 में 6 की जगह केवल 4 गोलगप्पे दिए। वीडियो में मौके पर पहुंची पुलिस महिला को समझा बुझाकर अपने साथ ले जाती दिखी।