₹2000 का चालान कटा तो पुलिस के सामने ही बाइक से स्टंट करने लगा युवक, वीडियो हुआ वायरल
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमें एक युवक सड़क पर खड़ी पुलिस के सामने ही बाइक से खतरनाक स्टंट करता हुआ नज़र आ रहा है। बकौल रिपोर्ट्स, पुलिस ने ट्रैफिक नियम तोड़ने को लेकर युवक की बाइक का ₹2000 का चालान काटा था जिसके बाद युवक स्टंट करने लगा और पुलिस उसे देखती रही।