₹2000 करोड़ की साइबर ठगी करने वाले गैंग का राजस्थान पुलिस ने किया भंडाफोड़, सरगना गिरफ्तार

राजस्थान पुलिस ने ₹2000 करोड़ की साइबर ठगी करने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ किया है और इसके सरगना को श्रीगंगानगर से गिरफ्तार किया है। बकौल पुलिस, गिरोह ने कर्नाटक में बड़ी संख्या में लोगों के साथ ठगी की है और इनके खिलाफ देशभर में कई केस दर्ज हैं। गिरोह फॉरेक्स ट्रेडिंग का झांसा देकर लोगों को ठगता था।