₹2050 करोड़ के फर्ज़ीवाड़े में अनिल अंबानी की कंपनी के खिलाफ पहली चार्जशीट हुई दायर

CBI ने शुक्रवार को अनिल अंबानी के नेतृत्व वाले रिलायंस एडीए (ADA) ग्रुप से जुड़े ₹2,050 करोड़ के वित्तीय धोखाधड़ी मामलों में अपनी पहली चार्जशीट दाखिल की। चार्जशीट में 16 आरोपियों को नामजद किया गया जिनमें प्रमुख दूरसंचार कंपनी रिलायंस कम्युनिकेशंस लिमिटेड, इसके 5 वरिष्ठ अधिकारी और एसबीआई, बैंक ऑफ महाराष्ट्र व तत्कालीन सिंडिकेट बैंक के 10 अधिकारी शामिल हैं।

Load More