inshorts

₹2085 करोड़ का ऑर्डर मिलते ही तूफान बन गया यह शेयर, पस्त बाज़ार में निवेशक फिदा

रामके इंफ्रास्ट्रक्चर को हैदराबाद मेट्रोपॉलिटन वॉटर सप्लाई ऐंड सीवरेज बोर्ड से ₹2,085 करोड़ की हाइब्रिड एन्युइटी मॉडल परियोजना मिली है। इस खबर के बीच कंपनी के शेयर को खरीदने की होड़ मच गई। कारोबारी सप्ताह के आखिरी दिन शुक्रवार को कंपनी के शेयरों में 8% की बढ़ोतरी हुई। गौरतलब है, कंपनी की 31वीं वार्षिक आम बैठक 25 सितंबर को होगी।