मोतिहारी (बिहार) के कोटवा प्रखंड में फर्ज़ी दस्तावेज़ों के आधार पर मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत मिलने वाली ₹50,000 की अनुदान राशि का भुगतान किए जाने का मामला सामने आया है। श्रम विभाग के पास जमा एक दस्तावेज़ में 21-वर्षीय महिला की 18-वर्षीय बेटी और दूसरे दस्तावेज़ में 25-वर्षीय महिला की 18-वर्षीय बेटी बताई गई है।