₹22,000 में लोगों की अस्थियां अंतरिक्ष में भेजेगा अमेरिकी स्टार्टअप स्पेस बियोंड
अमेरिकी स्टार्टअप स्पेस बियॉन्ड ने 'ऐशेज़-टू-स्पेस' नामक सर्विस लॉन्च की है जिसके तहत करीब ₹22,000 में प्रति व्यक्ति की अस्थियां अंतरिक्ष में भेजी जाएंगी। यह सेवा क्यूबसैट राइड-शेयर मॉडल पर आधारित होगी जो करीब 5-साल तक पृथ्वी की कक्षा में रहेगा और फिर वायुमंडल में प्रवेश के दौरान नष्ट हो जाएगा जिसे कंपनी प्रतीकात्मक विदाई के रूप में देखती है।