₹22 की राइड रैपिडो फाउंडर्स के लिए बनी मुसीबत, बिना परमिट बाइक टैक्सी चलाने को लेकर FIR दर्ज
महाराष्ट्र में बिना परमिट बाइक टैक्सी चलाने के आरोप में रैपिडो के तीनों को-फाउंडर्स के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। नागपुर में एक RTO अधिकारी ने ग्राहक बनकर ₹22 की बाइक राइड बुक की थी जिसके बाद मौके पर पहुंची बाइक को ज़ब्त कर लिया गया। जांच में बाइक के कमर्शियल इस्तेमाल के लिए ज़रूरी परमिट-लाइसेंस नहीं पाए गए।