₹22 करोड़ का जुर्माना लगने के बावजूद 4% तक उछले इंडिगो के शेयर
इंडिगो की पैरेंट कंपनी इंटरग्लोब एविएशन के शेयर सोमवार को कारोबार के दौरान 4.26% उछलकर ₹4,942 पर पहुंच गए। शेयरों में DGCA द्वारा इंटरग्लोब एविएशन पर ₹22 करोड़ का जुर्माना लगाए जाने के बाद यह तेज़ी दिखी। ब्रोकरेज फर्म जेफरीज़ के एनालिस्ट्स ने फ्लाइट कैंसिलेशन की तुलना में जुर्माने को काफी कम बताया जिसके चलते यह तेज़ी आई है।