'22वीं टीम ले आए ICC', PCB ने 'पाकिस्तान T20 वर्ल्ड कप खेलेगा या नहीं?' का दिया जवाब
पीसीबी चेयरमैन मोहसिन नकवी ने 'पाकिस्तान T20 वर्ल्ड कप 2026 खेलेगा या नहीं?' सवाल का जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि अगर पाकिस्तान सरकार पाकिस्तानी टीम से T20 वर्ल्ड कप का बॉयकॉट करने को कहती है तो आईसीसी 22वीं टीम ला सकती है। उन्होंने आईसीसी पर दोहरे मापदंड का आरोप लगाते हुए कहा, "बांग्लादेश के साथ ज़्यादती हुई है।"